एक तू है कि कबकी चली गई,
एक तेरी याद है की जाती नहीं!
तेरे ख्याल मुझे सताते रहते,
ख्वाबों को क्यों समझाती नहीं?
पता नहीं अब कैसी होगी तू,
अपना हाल तो हमें बताती नहीं!
हर बात पर झगड़ा करना,
तुझे वो दिन याद आती नहीं?
हंसना भूल गया तेरे जाने के बाद,
क्या तू भी अब मुस्कुराती नहीं?
साथ बिताए वो दिन भूल ना पाता,
क्या तू भी वो पल भूल पाती नहीं?
तेरे बिना ये दिल अब तन्हा है,
तेरे बिना खुशियाँ भी आती नहीं!
एक तू है कि कबकी चली गई,
एक तेरी याद है कि जाती नहीं।
0 Comments